Skip to main content
accessibility-icon
Accessibility Tools
Color Contrast
High Contrast
Normal Contrast
Text Size
Font Size Increase
Font Size Decrease
Normal Font
Text Spacing
Line Height

कार्बनिक रसायनविज्ञान

कार्बनिक रसायन प्रभाग में मूल अनुसंधान से लेकर औद्योगिक रसायनविज्ञान तक अनेक विधाओं में अनुसंधान किया जाता है । इसके अधीन वैज्ञानिक अनुसंधान का केन्द्रबिन्दु उत्कृष्ट कार्बनिक संश्लिष्ट पद्धतियों की खोज और विकास तथा कार्बनिक रसायनविज्ञान में उपयुक्त मौलिक पहलुओं पता लगाना होता है । कार्बनिक रसायनविज्ञान ग्रूप मुख्यत: रासायनिक अनुसंधान एवं विकास के अलावा व्यापारिक मूल्य के अणुओं के संश्लेषण, प्रक्रिया रसायनविज्ञान, कस्टम संश्लेषण, प्राकृतिक उत्पादों का पृथक्करण एवं जैवसक्रियता का मूल्यांकन पर अधिक बल देता है । जैवकार्बनिक ग्रूप ओलिगोन्यूक्लिओटाइड्स, पेप्टिडोमाइमेटिक्स, संश्लिष्ट फोल्डामर्स एवं जैवउत्प्रेरण का संश्लेषण एवं उनके संभावित जैवचिकित्सकीय अनुप्रयोग पर अनुसंधान कार्य करता है । कार्बनिक रासायनिक मेकैनिज्म की अच्छी समझ के कारण यह ग्रूप जैवसंश्लिष्ट पाथवे में एन्जाइम के अभिलक्षणन हेतु रसायनविज्ञान का जीवविज्ञान तथा पदार्थविज्ञान के साथ इन्टरफेस करता है ।

An unhandled error has occurred. Reload 🗙